फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: शराब पीने से रोकने पर पिता ने बेटे के पेट में घोंपा भाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के सिमरिया गांव में शराब पीने से मना करने पर पिता ने बेटे के पेट में भाला घोंप दिया। हमले में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


सिमरिया निवासी ब्रजकिशोर अहिरवार (35) बाहर रहकर मजदूरी करता है। दिवाली पर वह रविवार को घर आया था। ब्रजकिशोर ने बताया कि पिता मलखान शराब के आदी हैं। शराब की लत के चलते वह जमीन भी बेच चुके हैं। सोमवार की रात ब्रजकिशोर ने पिता को शराब पीने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में पिता ने बेटे के पेट में भाला घोंप दिया। परिजन उसे सीएचसी पनवाड़ी ले गए जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें