फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के गहरा पहाड़िया गांव में पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर दर्द भरे स्टेटस लगाए। मृतक के पिता ने बहू व ससुरालीजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन



गहरा पहाड़िया निवासी मनोज यादव (25) ने सोमवार रात फंदा लगा लिया। जान देने से पहले मनोज ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो स्टेटस लगाए। एक स्टेटस में उसने लिखा कि पहली बार ऐसी दिवाली आई है। जिसमें उसे कोई खुशी नहीं है। वहीं, दूसरे स्टेटस में उसने खुदा से इस परेशानी से मुक्ति देने की बात लिखी है। मृतक के पिता तोड़न सिंह ने बताया कि बेटा दो वर्ष से परेशान रहता था। आरोप है कि बहू मनोज को खाने-पीने तक के लिए परेशान करती थी और रुपयों की मांग की जाती थी। बहू की ओर से पहले प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। इससे बेटा तनाव में रहता था। उसने बहू व ससुरालीजनों पर भी प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उधर, कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार मिश्रा का कहना है कि मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। घटना की जांच कराई जा रही है।



दूसरी घटना में कोतवाली चरखारी के सूपा गांव निवासी गीता (40) देर शाम घर पर फंदा लगा लिया। परिजन कमरे में पहुंचे तो महिला को फंदे पर लटकता देखा। उसे फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल लाए। उधर, इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉ. विष्णु गुप्ता ने बताया कि महिला के फंदा लगाकर आने पर भर्ती कर उपचार दिया गया। हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें