फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: घाटमपुर को चार विकेट से हराकर फतेहपुर की टीम बनी विजेता

Sun, 01 Mar 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 28 एमएएचपी 25 परिचय-घाटमपुर टीम के कप्तान को उप विजेता ट्रॉफी देते मुख्य अति​थि संतोष सिंह
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। खरेला प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को फाइनल मुकाबला हुआ। फतेहपुर की टीम ने घाटमपुर को चार विकेट से हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। फाइनल मुकाबला देखने के लिए क्रिकेटप्रेमियों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

काशी प्रसाद इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के नौवें दिन फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टाॅस जीतकर घाटमपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित 16 ओवर के मैच में 118 बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में फतेहपुर टीम की शुरूआत शानदार रही। ओपनर बल्लेबाजों की जोड़ी ने 45 रनों की साझेदारी की। इसके एक छोर पर जमे शिवम दीक्षित ने 38 गेंदों में 55 रन बनाए। फतेहपुर की टीम ने 13वें ओवर में चार विकेट खोकर 123 रन बनाए और फाइनल मैच जीता। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 51 हजार रुपए व ट्राफी और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए नकद और ट्राफी सौंपकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शिवम और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार बांदा के खिलाड़ी अखिल द्विवेदी को मिला। फाइनल मुकाबले में मैदान पर आकर्षण का केंद्र रहीं चियर्स गर्ल्स ने हर चौक छक्का पर नृत्य किया। इस मौके पर नाना उत्तम सिंह, शिक्षक उमाशंकर व्यास, स्कोरर लखन प्रजापति, कमेंटेटर रानू तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, कुलदीप सचान, अंपायर दीप सिंह, शिवम सिंह, दीनू द्विवेदी, व्यापारी ईश्वरदयाल सोनी, शानू सिंह आदि मौजूद रहे।

फोटो 28 एमएएचपी 25 परिचय-घाटमपुर टीम के कप्तान को उप विजेता ट्रॉफी देते मुख्य अतिथि संतोष सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें