फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे के विरोध में अनशन पर बैठे ग्रामीण

Fri, 07 Oct 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
कचहरी में धरने पर बैठे पीड़ित। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कस्बा कबरई में सार्वजनिक रास्ते में झोपड़ी बनाकर अवैध कब्जा किए जाने से नाराज ग्रामीणाें ने कचहरी परिसर में अनशन शुरू कर दिया है। अनशनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक मार्ग में बनी झोपड़ी नहीं हटाई जाती अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन


मोहल्ला विशाल नगर में सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन मोहल्ले की ही पार्वती द्वारा अपने मकान के आगे कच्ची झोपड़ी मार्ग पर बना ली गई है। जिससे मोहल्लेवासियों को आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई बार महिला से अवैध कब्जा हटाने के लिए कहा गया। लेकिन उसने एक नहीं मानी। एसडीएम को शिकायती पत्र सौंप कर मार्ग से झोपड़ी हटाने की मांग की गई।

मोहल्लेवासी भीष्म, जयप्रकाश, वरदानी, राकेश, नरेंद्र, मनीष कुशवाहा सहित तमाम लोगों ने बताया कि अधिकारियों को कई बार मार्ग पर बनी झोपड़ी को हटाने के लिए शिकायती पत्र दिए गए लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से अनशन का रास्ता अख्तियार किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक अवैध झोपड़ी नहीं हटेगी, अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें