खनिज मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, हमीरपुर विधायक और पार्टी पदाधिकारियाें के साथ चरखारी प्रत्याशी उर्मिला राजपूत के चुनावी अभियान में निकल पड़े हैं। उन्हाेंने पंचमपुरा सहित आधा दर्जन गांवाें में नुक्कड़ सभाएं कर सपा प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा है।
मातादीन प्रजापति, दुलीचंद्र कुशवाहा, श्रीपत प्रजापति, रामेश्वर प्रजापति, रामरतन राजपूत, किशोरी अहिरवार, इदरीश खान, रामजीवन राजपूत, प्रभात पाठक सहित तमाम सपा कार्यकर्ताआें के साथ गांव-गांव में जनसंपर्क कर सपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। ग्राम पंचमपुरा में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए खनिज मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। किसानाें को दैवीय आपदा से उबारने के लिए प्रदेश को 200 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी है। जनसंपर्क के बाद खनिज मंत्री सब्जी मंडी चरखारी पहुंचे। जहां पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्हाेंने कहा कि भाजपा ने झूठे वादे कर सत्ता तो हथिया ली लेकिन न तो काला धन वापस आया और न ही किए गए वादे पूरे किए। इस मौके पर कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव, सोनू मंसूरी, मुकेश यादव, राखी राजपूत आदि मौजूद रहे।