फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मरकुई माइनर में पानी न पहुंचने से किसान परेशान

Tue, 19 Nov 2024 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ रही है। अर्जुन मुख्य नहर से निकले मरकुई माइनर में पानी न पहुंचने से परेशान 50 से अधिक किसानों ने चरखारी विधायक डाॅ. बृजभूषण राजपूत से समस्या का निराकरण कराए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

इस पर विधायक ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजय प्रसाद को 24 घंटे के अंदर मरकुई माईनर में पानी पहुंचाने व सिल्ट सफाई में लापरवाही बरतने पर दोषी ठेकेदार व जेई के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
रिवई गांव के किसान त्रिलोक सिंह, राजेंद्र सिंह, अमर यादव, अरविंद, रामदास तिवारी, पुष्कर, महेंद्र नगायच, सुनील तिवारी, वृंदादीन, हीरा, बलवान सिंह, देशराज आदि ने चरखारी विधायक को सौंपे ज्ञापन में बताया कि मरकुई व कुम्हरई मौजे में खेतों को समय से पानी नहीं मिलता। यहां नहर निचले स्तर पर है जबकि माइनर ऊंचा है। ऐसे में पानी नहीं चढ़ पाता।
विज्ञापन

इससे चार हजार बीघा भूमि की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इसको लेकर वह एसडीएम से भी शिकायत कर चुके हैं। किसानों ने मरकुई माइनर में सिल्ट सफाई कराए जाने की मांग की है। किसानों की समस्या को विधायक ने गंभीरता से लिया और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें