फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: निजी दुकानों में महंगी खाद पर किसानों का हंगामा

Sat, 30 Nov 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। शनिवार को कुलपहाड़ कस्बे की दो निजी दुकानों में अधिक दाम पर खाद देने से भड़के किसानों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने दुकानदार को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्धारित दर पर खाद बेचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कुलपहाड़ कस्बे में संचालित साहू खाद भंडार व बाघविराजन एग्रो जंक्शन केंद्र पर शनिवार को किसान खाद लेने पहुंचे। कुछ किसानों को 1,350 रुपये में मिलने वाली डीएपी 1,750 तो कुछ किसानों को 1,850 रुपये में दी गई। चार से पांच सौ रुपये अधिक दाम पर खाद दिए जाने से किसान भड़क गए। उन्होंने हंगामा करते हुए अधिकारियों को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार पंकज चौधरी ने दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाई और निर्धारित दर पर खाद बेचने के निर्देश दिए। किसान नरेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें 1,850 रुपये में डीएपी दी गई जबकि रामनरेश ने बताया कि उन्हें 1,750 रुपये की बोरी दी गई। उन्होंने किसानों से लिखित शिकायत लेते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. अभय कुमार सिंह यादव का कहना है कि साहू खाद भंडार में अधिक मूल्य पर खाद शिकायती मिली है। दुकान निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें