फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा अड़ा किसान के साथ की लूटपाट

Fri, 02 Oct 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मंडी समिति से उर्द बेचकर घर जा रहे किसान को दो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा लगाकर सात हजार रुपये लूट लिए और चीखने चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बदमाशों के भाग जाने पर किसान के चीखने चिल्लाने पर भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में सूचना पर पहुंचे कोतवाली पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई, लेकिन पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

कोतवाली महोबा के ग्राम भटेवर निवासी कालीचरण अहिरवार शुक्रवार को टेंपो से उर्द लेकर मंडी समिति में बेचने आया था। जहां पर पहले से ही बदमाश किसान पर नजर रखे हुए थे। किसान द्वारा मंडी से निकलते ही  कीरत सागर तिराहे से पहले दो बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में किसान को तमंचा लगा दिया और सात हजार रुपये लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक से बदमाशों की  इधर-उधर तलाश की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। कोतवाली प्रभारी अब्दुल रज्जाक का कहना है कि तहरीर मिल गई है, मामला लूट का नहीं टप्पेबाजी का, फिर भी बदमाशों की तलाश की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें