फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा, लगाया जाम

Thu, 11 Jan 2018 10:45 PM IST
mahoba
विज्ञापन
क्रय केंद्र के बाहर खड़े उर्द मूंग से भरे ट्रैक्टर - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन



महोबा।
 जिले के क्रय केंद्रों मेें उर्द, मूंग की खरीद न होने से नाराज किसानों ने हाईवे में सड़क के दोनों ओर ट्रैक्टर खड़ा कर जाम लगा दिया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया और खरीद शुरू कराई। किसानों का आरोप है कि खरीद केंद्र में उनके माल में कमी बताकर किसानों को परेशान किया जा रहा है।

गौरतलब है कि किसानों को उर्द- मूंग का समर्थन मूल्य दिलाने को शासन के निर्देश पर ग्राम पचपहरा में क्रय केंद्र बनाए गए थे। एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी खरीद का काम शुरू नही हुआ। जिससे किसान क्रय केंद्रों से लौटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

तीन दिन पहले किसानों ने खरीद न होने पर जाम लगाकर हंगामा किया था। तब एसडीएम ने दो दिन के अंदर खरीद शुरू कराने का भरोसा दिया था। गुरुवार सुबह से कई गांवों के किसान ट्रैक्टर ट्राली में उर्द मूंग भरकर क्रय केंद्र पहुंचे लेकिन खरीद का काम शुरू नही हुआ। दलहन की खरीद न होने से नाराज किसानों ने झांसी- मिर्जापुर हाईवे में जाम लगा दिया औैर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकर किसानों को शांत कराया और जाम खुलवाया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
माल बेचने आए किसान अंब्रीस कुमार, अरुण कुमार, महेश, रामजीवन, अशोक आदि का कहना है कि उर्द मूंग की खरीद में जमकर लापरवाही हो रही है। अभी तक एक भी किसान का माल नहीं खरीदा जा सका है। किसानों के उर्द मूंग में कमी बताकर टहलाया जा रहा है। जिससे वह परेशान है।

 क्रय केंद्र के आलोक  कुमार का कहना है कि माल को छानने के बाद ही नियमानुसार खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें