महोबा। विकासखंड कबरई के आधा दर्जन से अधिक किसानों की अर्जुन सहायक परियोजना के तहत अधिग्रहीत की गई भूमि के मुआवजे व वार्षिकी की मांग को लेकर सोमवार को दो दर्जन से अधिक किसान जिलाधिकारी की चौखट पहुंचे।
किसान मइयादीन, लाखन, हरीराम, कल्लू आदि ने जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि वर्ष 2010-11 में सिंचाई विभाग द्वारा अर्जुन सहायक परियोजना के तहत उनकी भूमि अधिग्रहीत की गई थी। जिसमें अधिकारियों ने किसानों को वार्षिकी का भुगतान किए जाने का आश्वासन दिया था लेकिन अब उन्हें मुआवजे की वार्षिकी नही दी जा रही है। जिससे वह परेशान हैं। उन्होंने डीएम से वार्षिकी का भुगतान कराए जाने की मांग की है।