फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खाद के लिए दिनभर लाइन में लगे किसान, 200 लौटे

Wed, 10 Dec 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 09 एमएएचपी 17 परिचय-सहकारी संघ जैतपुर में खाद के लिए कतारों में लगे किसान। संवाद
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। जिले में यूरिया खाद को लेकर मारामारी मची है। मंगलवार को सहकारी संघ जैतपुर में सुबह छह बजे से किसान कतारोंं में लग गए। शाम तक 250 किसानों को खाद मिली जबकि 200 से अधिक किसान लौट गए। इससे उनमें नाराजगी दिखी।
विज्ञापन

रबी फसल की बोआई के बाद अब किसानोंं को यूरिया की जरूरत है। कई दिन से किसान समितियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें भरपूर खाद नहीं मिल पा रही है। सहकारी संघ जैतपुर में 500 बोरी खाद वितरण के लिए भेजी गई। जानकारी होने पर सुबह से ही आसपास के गांवों के किसान समिति पहुंच गए। अलग-अलग कतारों में लगे महिला व पुरुष किसान घंटों इंतजार करते रहे। 250 किसानों को दो-दो बोरी खाद दी गई। अधिकांश किसानों को खाद न मिलने से वह मायूस नजर आए। किसान देवीदीन, प्रमोद, हल्के, रामदीन ने बताया कि वह सुबह पांच बजे समिति आ गए थे। शाम तक लाइन में लगने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिली। समय पर खाद न मिलने से फसल की पैदावार प्रभावित होगी। उधर, सहकारी संघ के प्रभारी मथुरा प्रसाद का कहना है कि 500 बोरी यूरिया खाद का वितरण किया गया है। ई-पॉश मशीन में अंगूठा लगाने के बाद दो-दो बोरी खाद दी गई। खाद आने पर शेष किसानों को वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें