फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल खरीद न होने पर किसानों ने लगाया जाम

Sat, 24 Dec 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
चरखारी बाईपास सड़क पर जाम लगाए किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर की नवीन गल्लामंडी में घटतौली की शिकायत पर व्यापारियों द्वारा किसानों का माल न खरीदे जाने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को नवीन गल्लामंडी के सामने चरखारी बाईपास मार्ग जाम कर दिया। आक्रोशित किसानों ने मंडी सचिव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किसानों को समझा कर शांत कराया और माल की खरीद शुरू कराई।
विज्ञापन


शुक्रवार को मूंगफली, मटर, गेहूं फसल बेचने आए किसान सुबह से मंडी में खड़े रहे। दोपहर एक बजे तक माल न खरीदे जाने पर नाराज सोहनलाल कुशवाहा, रामदीन, किशोरीलाल, किशुन, परमेश्वरी दयाल सहित एक सैकड़ा किसानों ने चरखारी बाईपास मार्ग में जाम लगाकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कोतवाली पुलिस ने माल की खरीद होने का आश्वासन दिया जिस पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें