फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बैंक ऋण अदा न करने पर किसान की जमीन कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत रैवारा में बैंक का बकाया ऋण अदा न करने पर एक किसान की जमीन कुर्क की गई। राजस्व विभाग की ओर से भूमि के हस्तांतरण, बिक्री, दान आदि पर रोक लगा दी गई है। इस कार्रवाई से बकायेदार किसानों में खलबली मची है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत शुक्ला ने बताया कि रैवारा गांव निवासी बृजबिहारी दीक्षित ने किसान क्रेडिट कार्ड के तहत ऋण लिया था। कई बार नोटिस जारी कर बकाया जमा करने का अवसर दिए जाने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। तहसीलदार के आदेश पर राजस्व व पुलिस की मौजूदगी में ऋण खाते से संबंधित बंधक भूमि कुर्क करने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार अभय प्रताप सिंह, बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक अनूप दिवाकर, शाखा प्रबंधक अनुज कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें