फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: लखनऊ से आए विशेषज्ञों ने गोरखगिरि में रोपवे के लिए खींचा खाका

Wed, 19 Mar 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। गुरू गोरखनाथ की तपोस्थली ऐतिहासिक गोरखगिरि पर्वत के ऊपर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर तक जाने के लिए प्रस्तावित रोपवे परियोजना के लिए लखनऊ से आए विशेषज्ञों ने स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने रोपवे निर्माण का खाका खींचा। बताया कि वह एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट शासन को देंगे। ताकि, गोरखगिरि में शीघ्र ही रोपवे का निर्माण शुरू हो सके।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल गोरखगिरि का पर्यटन विकास तेजी से कराया जा रहा है। पहाड़ तक जाने के लिए सीढि़यां, ध्यान केंद्र, मंदिर निर्माण, ओपन एयर थियेटर व सिद्ध सरोवर सुंदरीकरण का काम चल रहा है। इसके लिए शासन 12 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर चुका है। अब रोपवे निर्माण को लेकर कवायद चल रही है।
मिर्जापुर, चित्रकूट समेत तमाम तीर्थ स्थलों पर रोपवे बनाने वाली निर्माण एजेंसी एक्वा इंजीनियर्स के डायरेक्टर कमांडर आलोक शर्मा छह सदस्यीय टीम के साथ महोबा पहुंचे। उन्होंने बताया कि योगी सरकार की मंशा है कि 2027 से पूर्व गोरखगिरि पर्वत पर रोपवे निर्माण कार्य पूरा हो जाए, इसलिए उन्हें भेजा गया है। वह प्रोजेक्ट बनाकर एक सप्ताह में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेंगे। टीम ने निरीक्षण में देखा कि रोपवे संकरे हैं। इस मुद्दे पर उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी डाॅ. चित्रगुप्त श्रीवास्तव व बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर से मंथन किया। बुंदेली समाज के संयोजक ने गोरखगिरि पर्वत से जुड़ी तमाम महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर गयाप्रसाद, पुजारी रामदास त्यागी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें