फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महंगी यूरिया बेचने पर किसानों ने जाम किया हाईवे

Sun, 14 Dec 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। जिले में यूरिया खाद को लेकर मची मारामारी के बीच लाइसेंस धारक निजी दुकानदार भी मौके का फायदा उठा रहे हैं। समितियों में खाद न मिलने से किसान खाद-बीज की निजी दुकानों में पहुंच रहे हैं। जहां उन्हें महंगे दाम पर खाद दी जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को पनवाड़ी क्षेत्र मेंं स्थित दुकानोंं में महंगे दाम पर यूरिया बेचे जाने से भड़के किसानों ने झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर पाठकपुरा के पास जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनोंं की कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानोंं को समझाकर जाम खुलवाया। तब डेढ़ घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।
रबी फसल की बोआई होने पर अब किसानों को यूरिया की जरूरत है। अधिकांश समितियोंं में किसानों को भरपूर खाद नहीं मिल पा रही है। मजबूरी में किसान लाइसेंस धारक निजी दुकानों से खाद खरीद रहे हैं। निजी दुकानदार निर्धारित दर से डेढ़ गुने दाम पर खाद बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। शनिवार की दोपहर पनवाड़ी क्षेत्र में स्थित लाइसेंस धारक निजी दुकानों में बड़ी संख्या में किसान यूरिया खाद लेने पहुंचे।
विज्ञापन

किसान प्रमोद, देवीदीन, विजय आदि ने बताया कि शासन से यूरिया की दर 266 रुपये बोरी है लेकिन निजी दुकानदार 450 से 500 रुपये तक में खाद बेच रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं। आक्रोशित किसानों ने हाईवे पर पाठकपुरा के पास जाम लगा दिया। इस दौरान किसानोंं ने जमकर नारेबाजी की। जाम में सैकड़ों की संख्या में वाहन फंसे रहे।
सूचना पर थाने के एसआई महेंद्र वर्मा और रामकिशन यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंंने आक्रोशित किसानों को समझाकर जाम खुलावाया। तब आवागमन बहाल हुआ।
किसान विजय पाल का कहना है कि यूरिया के लिए किसान परेशान हैं। निजी दुकान पर जितनी देर नायब तहसीलदार मौजूद रहे, उस समय तक निर्धारित रेट पर खाद दी गई। उनके जाते ही निजी दुकानदार ने 480 रुपये में खाद बेचना शुरू कर दी। इससे किसान आक्रोशित हुए।
कृषि अधिकारी दुर्गेश सिंह का कहना है कि ओवररेटिंग की सूचना मिली थी।
नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे थे। उनकी मौजूदगी में तय रेट पर खाद का वितरण कराया गया। दो दिन पहले महंगे दाम पर यूरिया बेचने की शिकायत पर एक निजी दुकान का लाइसेंस निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें