फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: किसानों का 40 साल पुराना सपना पूरा, मिलने लगी कंप्यूटरीकृत खतौनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। क्षेत्रीय विधायक व चेयरमैन के प्रयास से 40 साल बाद किसानों की कंप्यूटरीकृत खतौनी का सपना पूरा हो गया। बृहस्पतिवार से किसानों को खतौनी मिलने लगीं। तहसील सभागार से किसानों को कंप्यूटरीकृत खतौनी का वितरण किया गया।
विज्ञापन

वर्ष 1979 से 2022 तक चकबंदी प्रक्रिया का कार्य चलता रहा। चकबंदी का कार्य पूरा होने के बाद वर्ष 2022 में धारा 52 का प्रकाशन भी हो गया था लेकिन शासन से कोड नंबर न मिलने के चलते कुलपहाड़ ग्रामीण व नगर मौजा के किसानों की खतौनी कंप्यूटर पर अपलोड नहीं हो पा रही थी। खतौनी न होने की वजह से किसानों को बीमा, खाद, बीज आदि सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा था। नगर के जागरूक किसानों, अधिवक्ताओं व समाजसेवियों की ओर से इसको लेकर विभिन्न माध्यमों से मांग की जाती रही है।
नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया ने विधायक बृजभूषण के साथ मिलकर आखिरकार इस कार्य को पूरा करा लिया है। तहसील सभागार में क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण राजपूत, चेयरमैन वैभव अरजरिया ने एसडीएम आदेश सिंह सागर की मौजूदगी में किसानों को कंप्यूटरीकृत खतौनी वितरण किया। उन्होंने कहा कि यह खतौनी किसानों की जमीन नहीं बल्कि उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी पूंजी है। यहां पर तहसीलदार न्यायिक विक्रम, नायब तहसीलदार मुकुल कुमार, डॉ. कमलेश सक्सेना, बार अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव, एड. श्याम किशोर सोनी, धर्मेंद्र यादव, महेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें