फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज के सदमे से किसान की मौत

Fri, 31 Mar 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
किसान की मौत से रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना खन्ना के गांव बरभौली में कर्ज में फंसे किसान की सदमे से मौत हो गई। इलाहाबाद बैंक शाखा से उसके ऊपर क्रेडिट कार्ड पर तीन लाख रुपये का कर्ज था।
विज्ञापन



गांव बरभौली निवासी राममिलन कुशवाहा (40) पुत्र महेश्वरीदीन 15 बीघा भूमि का काश्तकार था। तीन वर्ष से खेती में पैदावार न होने से वह परेशान रहता था। इस दफा बेहतर बारिश होने पर राममिलन ने खेत में मटर की फसल बोई थी, लेकिन सिंचाई के अभाव में फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन


गुरुवार की रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद राममिलन के सीने में अचानक तेज दर्द हुआ और वह जमीन में गिर गया। अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी दमयंती ने बताया कि कर्ज की अदायगी और चार साल से पैदावार न होने से परिवार की आर्थिक स्थिति डगमगा गई थी। जिससे वह परेशान रहते थे। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें