फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। ग्राम बिलखी निवासी कल्लू अनुरागी (62) पुत्र कमला अनुरागी ने खेतों में उर्द-मूंग की फसल की बुआई की थी। अन्ना पशुओं से फसल की देखभाल करने के लिए वह गुरुवार की देर शाम को खेतों की रखवाली करने गया था। तभी रात में बारिश होने लगी। जिससे किसान खेत के पास लगे पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। अचानक पेड़ पर बिजली गिरने से किसान बुरी तरह झुलस गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रातभर किसान के घर न आने पर परिजनों ने सुबह तलाश की तो किसान का शव आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे झुलसा पड़ा मिला। परिजनों में रोना-पीटना मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके पास छह बीघा जमीन है, जिसमें फसल बोकर वह परिवार का पेट पालता था। उसकी मौत से अब बच्चों के परवरिश की चिंता रही है। मृतक अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें