फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के हाथ पीले करने की चिंता में किसान की थमी सांसे

Sun, 11 Sep 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
रोते ‌ परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहले सूखा और इस बार अधिक बारिश किसानों से उनकी खुशियां छीन रही है। रविवार को बेटी के हाथ पीले करने की चिंता में एक किसान की सांसे थम गई। सदमा लगने पर परिजन किसान को जिला अस्पताल लाए जहां उसकी मौत हो गई। मध्यप्रदेश के थाना बारीगढ़ के ग्राम ज्योराहा निवासी रामविशाल (45) पुत्र रामप्रसाद यादव के पास चार बीघा भूमि थी। बेहतर
विज्ञापन


बारिश होने पर रामविशाल ने खरीफ की फसल के दौरान खेतों में उरद व मूंग की फसल बोई थी। लेकिन, अधिक बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया और फसल बर्बाद हो गई। कई वर्षों से बेहतर पैदावार न होने से वह परेशान रहने लगा था। उसे जवान बेटी राधा की शादी की चिंता खाये जा रही थी। रविवार को खेतों से घर वापस लौटे किसान रामविशाल को अचानक

सदमा लगा। वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया। यह देख परिजनों में हड़कंप मच गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल महोबा लाया गया। जहां कुछ देर उसकी मौत हो गई। रामविशाल के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों ने बताया कि फसल में पैदावार न होने और पुत्री की शादी की चिंता में किसान परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें