फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: उल्टी-दस्त से किसान की मौत

Mon, 08 Jul 2024 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मौसम में बदलाव से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। रविवार की रात उल्टी-दस्त से एक किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, बुखार और पेट दर्द से ग्रस्त छह मरीजों की हालत नाजुक होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, जिला अस्पताल समेत निजी क्लीनिकों में संक्रामक बीमारियों के मरीजों की भीड़ है।
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों व तीमारदारों की भीड़ जुटी। इस दौरान ओपीडी में 942 मरीजों का उपचार किया गया। अंश, प्रिंस और मोहनी समेत छह लोगों की बुखार, उल्टी, दस्त व पेट दर्द से हालत बिगड़ने पर उन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, थाना कबरई के मकरबई निवासी श्रीचंद्र राजपूत (55) साढ़े सात बीघा जमीन में खेती-किसानी के अलावा गांव में ही गुमटी रखकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार की रात गुमटी में बैठे श्रीचंद्र की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के बेटे अरविंद ने बताया कि शाम को भोजन करने बाद पिता दुकान में बैठे थे। तभी कुछ देर बाद उल्टी-दस्त शुरू हो गए। कई बार उल्टी-दस्त होने से उनकी हालत बिगड़ गई थी।।
सीएमएस डॉ. पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि मौसम में बदलाव से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। ऐसे में खान-पान में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें