फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्कालीन तहसीलदार समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। भूमि संबंधी फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर षड्यंत्र के तहत मूल दस्तावेज गायब कर देने के मामले में तत्कालीन तहसीलदार समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है। मामले की विवेचना कोतवाली के एसआई विमल सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन

थाना खन्ना के ग्राम तिंदुही निवासी रुद्र प्रताप पुत्र विमल प्रकाश के भूमि संबंधी फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कराकर फर्जी दस्तावेज गायब कर दिए थे। कुछ वर्ष पहले जब इसकी जानकारी रुद्रप्रताप को हुई। इस षड्यंत्र में एक अधिवक्ता व तत्कालीन तहसीलदार के शामिल होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। तब पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लेते हुए 156(3) के तहत वाद दायर किया। शनिवार को न्यायालय के आदेश पर शहर कोतवाली में तत्कालीन तहसीलदार ज्ञानचंद्र गुप्ता, अधिवक्ता उदित नारायण मिश्रा, श्रीचंद्र निवासी ग्राम तिंदुही व ऊषा के खिलाफ षड्यंत्र, धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें