फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों की तलाश में पुलिस ने हमीरपुर में कई जगह दबिशें दीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। विधायक बृजभूषण सिंह राजपूत की निजी सचिव रोहित कटियार पर जानलेवा हमला और कार में तोड़फोड़ करने वालों का पुलिस का पता चल गया है। हमलावर राठ, हमीरपुर क्षेत्र के वाशिंदे बताए गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिशें दे रही हैं। पुलिस ने एक आरोपी के चाचा समेत छह-सात लोगों को हिरासत में लिया है। इनके सहारे पुलिस आरोपी तक पहुंचने की कवायद में है।
विज्ञापन

भाजपा विधायक के निजी सचिव रोहित कटियार अपने निजी सुरक्षा गार्ड देवनाथ और चालक दीपक सैनी के साथ कार से क्षेत्र के करहरा खुर्द गांव में एक शादी समारोह में शरीक होने गए थे। रोहित का आरोप है कि वहां से लौटते समय करहरा खुर्द मार्ग पर पहले से घात लगाए चार लोगों ने उन पर हमला कर दिया। कार तोड़ दी। रोहित पर हमलावरों ने फायरिंग की। जवाब में रोहित की तरफ से भी फायरिंग की गई थी। इससे घबरा कर आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए थे। घटना की रिपोर्ट रोहित ने चरखारी थाने में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को रोहित के हमलावरों का पता लगा लिया है। आरोपियों में सुनील और पुष्पेंद्र ने दो साथियों के साथ रोहित पर हमला किया था। सभी आरोपी राठ, हमीरपुर के हैं। पुलिस के मुताबिक, सुनील पर हत्या का प्रयास, आर्म्स व एनडीपीएस और चोरी समेत नौ मामले राठ कोतवाली में दर्ज हैं। पुष्पेंद्र पर एनडीपीएस का मामला राठ कोतवाली में दर्ज है। बाकी आरोपियों का आपराधिक इतिहास पुलिस खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक सुनील का करहरा कला में ननिहाल है। घटना के वक्त सुनील साथियों के साथ बाइक से ननिहाल जा रहा था। कार्यवाहक थाना प्रभारी विमल सिंह ने बताया कि आरोपियों के बारे में जानकारी मिल गई है। इन लोगों को दबोचने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार हमीरपुर और आसपास के जिलों में दबिशें दे रही हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें