फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: होमगार्ड की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

विज्ञापन
हरिचरण की फाइल फोटो - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। सड़क दुर्घटना में होमगार्ड की मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पत्नी को जवान बेटी के हाथ पीले करने की चिंता सता रही है। सोमवार को वर पक्ष के लोग रिश्ते के लिए बेटी को देखने आ रहे थे, लेकिन दुुर्घटना से परिवार में मातम छा गया। पत्नी व बेटी अपनी सुध-बुध खो बैठीं हैं। रिश्तेदार व गांव की महिलाओं ने घर पहुंच ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के सिजहरी गांव निवासी हरिचरण प्रजापति (40) होमगार्ड के पद पर तैनात थे। शनिवार की रात वह ड्यूटी पर सिपाही राजकरन के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी खन्ना टोल प्लाजा के समीप डीसीएम वाहन की टक्कर से होमगार्ड की मौत हो गई, जबकि सिपाही घायल हो गया।
रविवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद होमगार्ड का शव गांव पहुंचा तो मातम छा गया। पत्नी व जवान बेटी दहाड़े मारकर रोने लगी। इस दौरान मृतक की पत्नी भूरी व पुत्री रोशनी अचेत हो गई। रिश्तेदार और गांव की महिलाएं उन्हें ढांढस बंधाते हुए संभालती रहीं।
विज्ञापन

मृतक के पिता भगवानदास ने बताया कि 21 दिसंबर को नातिन की शादी तय करने के लिए वर पक्ष के लोग हमीरपुर के छिरका गांव से आ रहे थे। जिसको लेकर तैयारियां की जा रही थी, लेकिन अचानक दुर्घटना में बेटे की मौत से अब आर्थिक संकट पैदा होगा। होमगार्ड हरिचरण परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। घटना से मृतक के दो पुत्र भूपेंद्र व अजीत और पुत्री रोशनी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
हरिचरण के पिता को दी नगद धनराशि
एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर सिजहरी गांव पहुंचे यूपी 112 के प्रभारी संजय शर्मा व एसओ श्रीनगर श्यामप्रकाश पटेल ने होमगार्ड के परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने होमगार्ड के पिता भगवानदास को अंतिम संस्कार के लिए 25 हजार रुपये की नगद धनराशि सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें