फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: घर में घुसकर परिवार को पीटा, आठ पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली चरखारी के बम्हौरीकलां गांव में घर में घुसकर पूरे परिवार के साथ मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बम्हौरीकलां निवासी पीर खां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे वह किराना दुकान के पास खड़ा था तभी आरिफ, बृजकिशोर, हरी सिंह, अमरचंद समेत अन्य लोग आ गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप लगाया कि शिकायत उसने पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शाम साढ़े पांच बजे एक बार फिर बृजकिशोर व हरी सिंह कुल्हाड़ी लेकर अपने साथी कल्लू, आजाद, अमरचंद, सेवालाल, विनोद और कुछ अज्ञात लोगों के साथ घर पर धावा बोल दिया।
आरोपी बृजकिशोर व हरी सिंह ने अफरोज और उसकी सास जमीला को जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी मारी। इससे दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। दोनों को सीएचसी चरखारी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। आरोप लगाया कि सभी ने घर में घुसकर अन्य परिजन के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी राहुल मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरिफ, बृजकिशोर, हरी सिंह, कल्लू, आजाद, अमरचंद, सेवालाल व विनोद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें