फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले के पहले दिन आठ बेरोजगारों का चयन

Fri, 17 Mar 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
साक्षात्कार देते शिक्षित बेरोजगार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिक्षित बेराजगारों को अधिक से अधिक रोजगार मुहैया कराए जाने के मकसद से जिला सेवा योजन कार्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। पहले दिन आठ बेरोजगार कंपनी के मानकों पर खरे उतरे। जिन्हें नौकरी के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन



सेवायोजन कार्यालय में शुक्रवार को एसआईएस कंपनी देहरादून उत्तराखंड ने रोजगार मेले में शिरकत की। भर्ती अधिकारी यदुवीर सिंह ने मेले में आए 70 शिक्षित बेरोजगारों का सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर पद के लिए साक्षात्कार लिया।

सुरक्षा गार्ड पद के लिए हाईस्कूल जबकि सुपरवाइजर के लिए स्नातक शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई थी। कंपनी के मानकों पर आठ बेरोजगार खरे उतरे। जिन्हें सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर पद पर चयनित किया गया। भर्ती अधिकारी ने बताया कि चयनित बेरोजगारों को आठ से 14 हजार रुपये तक मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन


एक सप्ताह के अंदर चयनित बेरोजगारों को लेटर देकर नौकरी ज्वाइन करने को कहा गया है। शनिवार को भी रोजगार मेले में शिक्षित बेरोजगारों का चयन किया जाएगा। इस मौके पर जिला सेवा योजन अधिकारी राममूर्ति, अवधेश तिवारी आदि मौजूद रहे।


इस बार रोजगार पाने के लिए 70 लोग साक्षात्कार में शामिल हुए। इसमें केवल आठ लोगों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को उत्तराखंड में रोजगार दिया जाएगा। तीन माह पहले हुए रोजगार मेले में तीन सैकड़ा से ज्यादा शिक्षित बेरोजगारों ने आवेदन किया था। इसमें से करीब 60 से ज्यादा अभ्यर्थियों को नौकरी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें