अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय शंकर उपाध्याय ने अदालत में नियमों की अवहेलना करने पर दरोगा को हिरासत में लेकर लाकअप में डालने के निर्देश दिए। जिससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।
वर्ष 2007 में पुलिस मुठभेड़ होने पर महोबा कोतवाली में तैनात एसआई रामप्रसाद ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी गवाही के लिए वह गुरुवार को एडीजे कोर्ट महोबा आया था, जहां पर गवाह गुजरने के बाद दरोगा रामप्रसाद कागजातों को लेकर सीधे जज के पास पहुंच गया, जिस पर जज ने नियमों की अवहेलना मानते हुए दरोगा को लाकअप में भिजवा दिया। जिससे बाद देर शाम दरोगा को छोड़ दिया गया।