फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: स्मार्टफोन पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शासन की टेबलेट व स्मार्टफोन वितरण योजना के तहत शनिवार को ठाकुर देव सिंह स्मारक महाविद्यालय ग्योड़ी में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 147 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन बांटे गए। स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य चंद्रकुमार सोनी ने कहा कि छात्र-छात्राएं स्मार्टफोन से ज्ञान अर्जित करें। ऑनलाइन जानकारी लेकर अपना मुकाम हासिल करें। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सिद्ध नारायण यादव, रामराज वर्मा, अरविंद यादव, चंद्रशेखर, अजय, विक्रम यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन


बाल संरक्षण आयोग की टीम करेगी विद्यालय व अस्पताल का निरीक्षण
महोबा। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की टीम 20 दिसंबर को महोबा भ्रमण पर रहेगी। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन में बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने बताया कि ग्राम पंचायत श्रीनगर में स्थित प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और सीएचसी का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद शहर के वीरभूमि महाविद्यालय में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के सदस्य शिविर लगाकर बच्चों से संबंधित शिकायतों का निस्तारण करेंगे। बैठक में सीडीओ चित्रसेन सिंह, जिला प्राेबेशन अधिकारी हर्षवर्धन नायक, सीएमओ डॉ. आशाराम आदि मौजूद रहे। (संवाद)

अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रस्तुति देगी महोबा की टीम
महोबा। विश्व पर्यटन स्थल खजुराहो में आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इस बार बुंदेली संस्कृति की झलक दिखेगी। महोबा की लखनलाल बुंदेलखंड लोकनृत्य समिति के कलाकार 17 दिसंबर को फिल्म महोत्सव में दिवारी नृत्य व पाई-डंडा की प्रस्तुति देंगे। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजा बुंदेला के निर्देशन में महोबा के कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें लखनलाल यादव, विपिन यादव, रामजी, धर्मेंद्र, मकरंद, हेमंत, निखिल, शिवम, अभिषेक, जगत, धीरेंद्र व राहुल फिल्म महोत्सव में बॉलीवुड सितारों के बीच बुंदेली लोककला का प्रदर्शन करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें