फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश उत्सव को लेकर भक्तों में उत्साह

Thu, 17 Sep 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। दस दिन तक चलने वाले गणेश उत्सव का गुरुवार को धूमधाम से शुभारंभ हो गया। गुरुवार को शुभ मूर्हुत में शहर के अनेक स्थानों में गणपति की प्रतिमा को स्थापित किया गया। जहां पूरे दिन भक्त पंडालों को सजाने की व्यवस्था में लगे रहे । गणेशोत्सव को लेकर भक्तों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

शहर में गणेश उत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। जहां पर गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है। सभी स्थानीय आयोजक   समितियों इस बार कुछ खास बनाने की तैयारियां की हैं। हालांकि हर साल की तरह इस बार भी परंपरागत रूप से शहर में जगह-जगह पंडाल लगाए जा रहे है। शहर में एक दर्जन से भी अधिक स्थानों में गुरुवार को भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित कर दिया गया। शहर में सर्राफा बाजार, तमराई बाजार, पानमंडी, पुलिस चौकी, गांधीनगर आदि कई स्थानों में श्री गणेश उत्सव की धूम रही। पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है। पंडालों की आकर्षक सजावट भी की गई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी गणेशोत्सव की धूम मची है। मान्यता है कि श्रद्धा भक्ति के साथ जो भी गणेश पूजा करता है उसके सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं। 10 दिन तक चलने वाले गणेश उत्सव में जहां धार्मिक गीतों धूम रही। पंडालों में शाम की आरती में भारी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। पंडालों के साथ-साथ घरों में भगवान गणेश की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। गणेश चतुर्थी पर को शांतिपूर्ण मनाने के लिए और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें