फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हर क्षेत्र में विकास के पक्षधर थे छोटे लोहिया’

Thu, 22 Jan 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे लोहिया के नाम से विख्यात समाजवादी पार्टी के नेता स्व. पं. जनेश्वर मिश्र की पुण्य तिथि कपर सपाइयों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के आर्थिक और राजनीतिक विकास का आह्वान किया।
विज्ञापन


गुरुवार को सपा कार्यालय में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी ने कहा कि छोटे लोहिया पं. जनेश्वर मिश्र ने समाज के हर क्षेत्र में विकास के लिए जोर दिया।

आजाद भारत की संसद की कार्यवाहियों में समय-समय पर उनके द्वारा व्यक्त किए गए विचारों की दर्ज अभिव्यक्ति उनके विस्तृत जीवन दर्शन को उजागर करती है।

पूर्व जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव ने कहा कि हम सभी को पं. जनेश्वर मिश्र के बताए मार्ग पर चलकर समाज के विकास के लिए प्रयास करना चाहिए। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिला सचिव शिवकिशोर पांडेय ने कहा कि जनेश्वर मिश्र सच्चे समाजवादी थे।
विज्ञापन


उन्हाेंने समाजवाद का नारा देकर लोगाें को समाज की सेवा का संकल्प दिलाया। इस दौरान भारत सिंह यादव, कमलेश पालीवाल, रिजवान आलम खान, भागीरथ यादव, अरविंद रैक्वार, रहीश यादव, राजू शाहिद, रशीद अंसारी, कमर बेग, उमा राजपूत, हरनाम प्रजापति, हसरत खान, राजपाल पटेल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें