फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मना करने के बाद भी मंदिर में आरती करने पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। पिपरामाफ के मौजा पठारी में कुष्मांडा देवी मंदिर में रोक के बाद भी आरती करने पर पुलिस ने पुजारी समेत आठ लोगों पर थाने में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते कहीं पर भी भीड़ एकत्र करने पर रोक है। शुक्रवार की शाम को मौजा पठारी में कुष्मांडा देवी मंदिर में आरती की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरती करने पर रोक लगा दी थी। पुलिस के जाने के बाद मंदिर में पुन: आरती शुरू हो गई। आरती चलने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ठल्लू रैक्वार, मुन्ना रैक्वार समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुजारी समेत सभी लोग फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। मंदिर में आरती करने पर मुकदमा दर्ज करने से लोगों में असंतोष हैं। थानाध्यक्ष श्रीनगर वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मंदिर में आरती करने की सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर उन्हें रोक दिया था। पुलिस के लौटने के बाद आरती शुरू कर दी, तभी रिपोर्ट लिखी गई।
लॉकडाउन में दुकान खोलने पर रिपोर्ट दर्ज
महोबा। कस्बा श्रीनगर के हाईवे पर लॉकडाउन के बाद भी सीमेंट और हार्डवेयर की दुकान खुली मिलने पर एसपी के निर्देश पर थाना श्रीनगर में दुकान मालिक संजय गुप्ता पुत्र सीताराम गुप्ता के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज कराया गया। शुक्रवार की शाम को डीएम एके तिवारी व एसपी मणिलाल पाटीदार कैमाहा बॉर्डर जा रहे थे, तभी श्रीनगर हाईवे में संजय गुप्ता दुकान खोले हुए थे। एसपी ने तत्काल थानाध्यक्ष श्रीनगर वीरेंद्र प्रताप सिंह को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें