फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: संस्कृत बोर्ड परीक्षा का समय से पहले मूल्यांकन कार्य पूरा

Sat, 14 Mar 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। संस्कृत बोर्ड परीक्षा के उत्तर मध्यमा की 14 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय से पहले ही पूरा कर लिया गया। उपनियंत्रक मूल्यांकन केंद्र व गुमान बिहारी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मूल्यांकन से जुड़े अध्यापकों को बधाई देते हुए उनकी सराहना की है।
विज्ञापन

संस्कृत बोर्ड लखनऊ की ओर से गुमान बिहारी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय को चित्रकूट धाम मंडल का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया। जिसमें बोर्ड ने महोबा, हमीरपुर, बांदा व चित्रकूट जनपद के 149 अध्यापकों की ड्यूटी मूल्यांकन के लिए लगाई गई थी लेकिन चित्रकूट और बांदा जनपदों के अध्यापक मूल्यांकन केंद्र पर नहीं पहुंचे। तब 60 अध्यापकों की ओर से मूल्यांकन का कार्य किया गया।
संस्कृत बोर्ड ने मूल्यांकन के लिए सात मार्च से 16 मार्च तक का समय निर्धारित किया गया था लेकिन 60 अध्यापकों ने 14 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का निर्धारित समय से दो दिन पूर्व ही मूल्यांकन कार्य पूरा कर दिया। उपनियंत्रक मूल्यांकन केंद्र डॉ. सुखनंदन मिश्र ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र में प्रयागराज व वाराणसी जनपदों की उत्तर मध्यमा कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें