फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पति से विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 16 Nov 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला जारीगंज में शुक्रवार की रात पति से विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। एक अन्य घटना में युवक ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला जारीगंज निवासी विक्रम ताम्रकार की पत्नी लक्ष्मी (37) शुक्रवार की रात 10 बजे घर पर थी। तभी किसी बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर लक्ष्मी अपने कमरे में चली गई और रस्सी से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद जब पति व अन्य परिजन कमरे में पहुंचे तो उसे फंदे पर लटकता देखा। उन्होंने लक्ष्मी को तत्काल फंदे से नीचे उतार जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
देवर विकास ने बताया कि घर पर पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। ऐसा कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह कोतवाली चरखारी के भैरवगंज निवासी इरफान (45) ने शनिवार की सुबह घर पर फंदा लगा लिया। परिजन अचानक पहुंचे तो उसे फंदे से नीचे उतार जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. दीपक ने बताया कि हैंगिंग का मामला आया था। हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें