दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव चिचारा के पास एक पिकप गाड़ी खड़े ट्रक में घुस गई। इससे करीब तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सोमवार को कानपुर से महोबा की तरफ आ रही पिकप गाड़ी का चिचारा बस स्टैंड के पास संतुलन बिगड़ गया। इससे गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। इससे पिकप का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इसमें सवार राजाराम (30) पुत्र परीक्षत, अरविंद (28) पुत्र परमलाल, शरद (40) पुत्र परशुराम को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। शहर के मोहल्ला बजरंग चौक निवासी विष्णु (40) पुत्र परमलाल बाइक से घर जा रहा था। बाइक फिसल जाने से वह घायल हो गया।
सुभाषनगर निवासी देवेंद्र (17) पुत्र रामअवतार भी बाइक से गिरकर घायल हो गया। सुभराती (42) और हनी (40) भी दुर्घटनाओं में घायल हुए है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर चोटें आई है।