फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से हौसला पोषण योजना धड़ाम

Sat, 24 Sep 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
बंद पड़ा आंगनबाड़ी केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में चल रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हड़ताल से सरकार की हौसला पोषण योजना धड़ाम हो गई। लाखों रुपये खातों में आने के बाद भी हड़ताल के चलते गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को दूध, फल और पका पकाया भोजन नहीं मिल रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने राज्य कर्मचारियों का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर 10 सितंबर से हड़ताल शुरू
विज्ञापन


कर दी थी। जबकि 10 सितंबर से हौसला पोषण योजना की शुरूआत होनी थी। इस योजना के तहत कुपोषित बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए दूध, फल और प्रोटीन युक्त भोजन दिया जाना था साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी पका पकाया भोजन के साथ फल और दूध दिया जाना था। योजना की शुरूआत से एक दिन पहले कार्यकत्रियों के हड़ताल पर चले जाने से सरकार की महत्वपूर्ण योजना धड़ाम हो गई। हड़ताल के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटक रहे हैं। कामकाज ठप हो गया है।

मानदेय बढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हड़ताल प्रंातीय आह्वान पर चल रही है। हड़ताल की सूचना निदेशक को दे दी गई है। हालांकि हड़ताल से आंगनबाड़ी केंद्रों में कामकाज ठप है। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

           रामेश्वर पाल,  जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें