फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। कस्बा अजनर के सुखानंद शिक्षण संस्थान में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विभाग मंत्री मयंक तिवारी ने की। इस दौरान संगठन की गतिविधियों व सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में जातिवाद को समाप्त करने, गोरक्षा, संतों का सम्मान, सामाजिक शिष्टाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पदाधिकारियों ने विचार रखे। वक्ताओं ने सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस मौके पर जिला सह मंत्री रवि सोनी, प्रखंड जैतपुर मंत्री नरेश त्रिपाठी, प्रखंड अजनर मंत्री महेश पाठक, आशीष रिछारिया, चेतराम कुशवाहा, रोहित साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें