फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अर्बन कोऑपरेटिव बैंक ने 1.13 करोड़ का लाभ कमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के एक गेस्ट हाउस में शनिवार को अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की 23वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक हुई। बताया कि वर्ष 2025-26 में बैंक ने 1.13 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि अपर जिला सहकारी अधिकारी परमानंद अनुरागी ने कहा कि बैंक के सदस्य अपनी छोटी बचत जमा करके अपनी धनराशि सुरक्षित करें और लाभ प्राप्त करें। साथ ही अपनी बकायेदारी जमाकर बैंक का एनपीए भी कम करने में सहयोग करें। सचिव ज्योति पुरवार ने बताया कि बैंक को 2025-26 में लेखा परीक्षक की ओर से अ श्रेणी व आरबीआई के अनुसार 100 में से 90 अंक प्राप्त हुए हैं। वर्तमान में बैंक में खाताधारकों की संख्या 5,613 हो गई है। इस मौके पर बैंक के अध्यक्ष वाल्मीकि चौरसिया, प्रमोद सक्सेना, वीरेंद्र कुमार, सहायक विकास अधिकारी देवमणि यादव, अनंत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें