अजनर (महोबा)। कस्बा अजनर के सुखानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय में विश्व हिंदू परिषद के प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों व कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। साथ ही सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने पर जोर दिया गया।
प्रशिक्षण वर्ग में विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री विकास ने कहा कि समाज में कुरीतियों और छुआछूत जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने, गौरक्षा को सशक्त बनाने, मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व हिन्दू समाज को संगठित रखने की जरूरत है।
जिला संयोजक बजरंग दल विपिन भदौरिया ने युवाओं को जागरूक रहने व सामाजिक मुद्दों पर सजगता बरतने का आहवान किया। इस मौके पर चित्रकूट मंडल विभाग मंत्री मयंक तिवारी, जिला गोरक्षा प्रमुख हर्ष परिहार, प्रखंड जैतपुर अध्यक्ष नरेश, विहिप जिलाध्यक्ष मनोज शिवहरे आदि मौजूद रहे।