परिवहन विभाग रोडवेज परिसर की सुरक्षा और परिसर की देख रेख के लिए एक कर्मचारी नियुक्त किया गया है। इसके बाद भी परिसर में यहां ठेलियां और खोमचे वालों की धमाचौकड़ी लगी रहती है। इनता ही परिसर में दिन भर पशु घूमते रहते है। जिससे परिसर में जगह-जगह गोबर और गंदगी पड़ी है।
परिसर के आगे पीछे ठेलियां और खोमचे वालों के खड़े होने से बस चालकों और यात्रियों की खासी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वहीं कई बार बस चालकों और ठेलियां चालकों में झड़प हो जाती है। वहीं डिपो के अधिकारी भी हाथ में धरे बैठे हुए है। रोजवेज बस स्टैंड की सुरक्षा के लिए चौकीदार नियुक्त है। वहीं चौकीदार भी बातों में मशगूल रहते है। जबकि रोडवेज की बिल्ंिडग तोड़कर नई इमारत बनना है। इसके लिए परिसर के बाहर लगी दुकानें हटना है। जिसके लिए एसडीएम ने दो दिन का समय दिया था, लेकिन बीस दिन बीतने के बाद भी आज तक दुकानदारों ने दुकानें खाली नहीं की, जिससे एसडीएम और एआरएम का आदेश बेअसर साबित हो रहा है। रोडवेज परिसर के अंदर दुकानों के ठेके मार्च, अप्रैल में खत्म हो चुके है। फिर भी अधिकारियों की मेहरबानी से दुकानदार कोल्डड्रिंक, पानी की बोतलें, नमकीन, बिस्कुट बेंच रहे हैं।