फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो दिनों से बिजली व्यवस्था धड़ाम

Wed, 10 May 2017 10:52 PM IST
महोबा
विज्ञापन
हिसार, बिजली चोरी - फोटो : self
विज्ञापन
 जिले में पिछले दो दिनों से बिजली व्यवस्था धड़ाम है। इससे लोगों का हाल बेहाल है। पठा फीडर की सीटी जल जाने से 10 घंटे तक शहर की आपूर्ति ठप रही। इसी तरह लाइन में फाल्ट हो जाने से कुलपहाड़ क्षेत्र के छह गांव अंधेरे में हैं।
विज्ञापन



पिछले दो दिनों से बिजली की हो रही कटौती ने आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया है। सोमवार की रात को 12 बजे पठा सब स्टेशन की सीटी फुंक जाने से बिजली गुल हो गई। 10 घंटे बाद सुबह 10 बजे बिजली आई। दो घंटे तक बिजली आने के बाद दोपहर 12 बजे फिर बिजली गुल हो गई और तीन घंटे बाद शाम को तीन बजे बिजली आई।

शहर के अलावा ग्रामीण अंचलों का भी बुरा हाल है। सूपा के पास फाल्ट हो जाने से कुलपहाड़, बेलाताल, कमालपुरा, सूपा, लाड़पुर, बम्हौरीखुर्द, सिरमौर, बिहार, लमौरा, अकौना, मवइया, बछेछरकला, अजनर सहित आधा सैकड़ा गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सारा दिन गुजर जाने के बाद भी बिजली न आने से लोगों का बुरा हाल रहा। बिजली विभाग की टीम सारा दिन फाल्ट ढूंढने में जुटी रही,  लेकिन शाम तक फाल्ट न मिलने से टीम बिजली लाइन दुरुस्त नहीं कर सकी।
विज्ञापन



बेलाताल और कुलपहाड़ कस्बे में बुधवार को सारा दिन आपूर्ति ठप रहने से इनवर्टर बोल गए। इससे लोग गर्मी से जूझते रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों को मोबाइल चार्ज करने में हुई। बिजली न आने से कैफे, फोटो कापी मशीन, बेल्डिंग मशीन की दुकानों में कामकाज ठप रहा। बिजली 10 घंटे तक कटौती होने से इलेक्ट्रानिक कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।


बिजली सब स्टेशन पठा की मशीनें खराब हो जाने से 11 मई को मशीनें बदली जाएंगी। इससे सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जबकि अन्य फीडर की बिजली लाइन चालू रहेगी। यह जानकारी बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नंहू सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें