फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: आज पांच घंटे पत्थरमंडी में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Sun, 01 Jun 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। बिजली विभाग की ओर से रविवार को 33 केवी लाइन के पोल की मरम्मत का काम कराया जाएगा। इस कारण पत्थरमंडी कबरई समेत आसपास के 12 गांवों में पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

बिजली उपखंड कबरई क्षेत्र में खजुरिहा-पहरा रोड पर पांच दिन पहले एक ट्रक ने 33 केवी बिजली लाइन के पोल में टक्कर मार दी थी। इससे पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। ऐसे में क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई। विभाग की ओर से लाइन के पोलों की मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया। बिजली विभाग के अवर अभियंता सत्यप्रिय हंस ने बताया कि सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक पोलों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस दौरान क्रशर मंडी, कस्बा व क्षेत्र के करीब 12 गांवों में बिजली बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपनी वैकल्पिक व्यवस्था कर विभाग का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें