फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पांच घंटे ठप रही 42 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर स्थित 33केवी पॉवर हाउस से जुड़ी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से क्षेत्र के 42 गांवों की बिजली आपूर्ति शुक्रवार को पांच घंटे ठप रही। बिजली न आने से उमस व गर्मी से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे हाईटेंशन लाइन के खंभे में लगे इंसुलेटर जल गए। इसके चलते करीब पांच घंटे तक आपूर्ति बंद रही। खराबी दूर कर दोपहर साढ़े तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। कस्बा निवासी पंकज तिवारी, विवेकानंद गुप्ता, शक्ति शुक्ला, नीरज तिवारी आदि का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण अक्सर बिजली गुल रहती है। उधर, बिजली विभाग के जेई देवकीनंदन आर्य का कहना है कि बारिश में यह समस्या हो जाती है। इसके बावजूद पेट्रोलिंग कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें