फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मेस का निरीक्षण कर एसपी ने परखी भोजन की गुणवत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए दौड़ लगवाई। जवानों में एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल कराई गई। इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। डायल-112 पीआरवी वाहनों व थानों के वाहनों को चेक किया। वाहनों में मौजूद किट से घटनास्थल पर सुरक्षित रहने का अभ्यास कराया। साथ ही दंगा निरोधक उपकरणों के रख-रखाव और क्रियाशीलता को बनाए रखने के लिए निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने भोजनालय का भ्रमण कर भोजन की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ सदर दीपक दुबे, आरआई शिवकुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें