पनवाड़ी (महोबा)। घर पर लगे सबमर्सिबल पंप ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के परापांतर गांव निवासी दृगपाल सिंह (50) खेती-किसानी का काम करता था। सोमवार की शाम घर पर लगे सबमर्सिबल पंप में खराबी आने के चलते उसे ठीक कर रहा था। तभी करंट की चपेट में आने से झुलस गया।
आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी पनवाड़ी ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक की पत्नी ममता व दो पुत्रों सौरभ व सुयश का रो-रोकर बुुरा हाल रहा। (संवाद)