फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान को लेकर दो दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कबरई ब्लॉक की ग्राम पंचायत बरबई में मतदान से एक दिन पहले 14 अप्रैल को ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इससे ग्राम पंचायत का चुनाव स्थगित कर दिया गया था। अब 29 अप्रैल को यहां मतदान होगा। प्रशासन ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

मतदान के चलते गांव बरबई के मतदान स्थल से आठ किलोमीटर के दायरे में देसी-अंग्रेजी शराब, बीयर व भांग की दुकानें 27 अप्रैल को शाम छह बजे से 29 अप्रैल को मतदान खत्म होने तक बंद रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने इस आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें