महोबा। पंचायत चुनाव को लेकर जिले में प्रथम चरण में 15 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए बुधवार को नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। किसी को गदा तो किसी को खड़ाऊ चुनाव चिह्न मिला। वहीं, प्रधान पद के 278 और जिला पंचायत सदस्य पद के छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिए।
कबरई ब्लाक में 1186 उम्मीदवारों ने प्रधान पद के लिए नामांकन किया था, इसमें 168 ने नामांकन वापस ले लिए। इस ब्लाक से 10 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किए गए। चरखारी ब्लाक में 619 में से 110 ने नामांकन वापस लिए। जबकि बीडीसी के 15 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। जैतपुर ब्लाक से बीडीसी के 31 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए, दो निर्विरोध चुने गए।
दोपहर तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। जिला पंचायत सदस्य के लिए कुल्हाड़ी, केतली, कैची, आरी, उगता सूरज, कैंची, क्रेन, खजूर का पेड़ जैसे चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। इसी तरह प्रधान, सदस्य व बीडीसी के उम्मीदवारों को भी चुनाव चिह्न दिए गए।