फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के 1,286 व जिला पंचायत सदस्य के 94 पत्र बिके

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को दूसरे दिन भी नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। प्रधान पद के 1286 और जिला पंचायत सदस्य पद के 94 नामांकन पत्र बिके। चटक धूप व गर्मी के बीच संभावित उम्मीदवार लंबी कतारों में लगे रहे। नामांकनपत्र खरीदने के लिए कागजात बनवाने के लिए तहसील में पूरे दिन भीड़ जुटी रही। रविवार को छुट्टी का दिन होने के बाद भी तहसील में स्टांप बिक्री व अन्य कागजात बनाने का काम चलता रहा।
विज्ञापन

जिले में पहले चरण में 15 अप्रैल को मतदान होगा। नामांकनपत्रों की बिक्री 27 मार्च से शुरू हुई थी। रविवार को दूसरे दिन जिले के कबरई, चरखारी, पनवाड़ी व जैतपुर ब्लॉक में संभावित उम्मीदवार लंबी-लंबी कतारों में लगे नामांकनपत्र खरीदने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
रविवार को जैतपुर ब्लॉक में प्रधान पद के 304, ग्राम पंचायत सदस्य के 21, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 104 नामांकनपत्र बिके। चरखारी ब्लॉक में प्रधान पद के 235, सदस्य के 99 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 78, पनवाड़ी ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 275, सदस्य के 27 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 77 और कबरई ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 472, सदस्य के 94 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 103 नामांकनपत्रों की बिक्री हुई। जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों के लिए कलक्ट्रेट में काउंटर बनाया गया है। यहां 94 नामांकनपत्र बिके। तीन अप्रैल से नामांकनपत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें