फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर प्रशांत, रामसिंह मंत्री बने

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की चरखारी ब्लाक इकाई निर्वाचन रविवार को यहां एक होटल में हुआ। अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन हुआ। इसमें प्रशांत कुमार सक्सेना को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारी जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक कबरई के ब्लाक अध्यक्ष ज्योति प्रकाश तिवारी व मंत्री जयशंकर प्रसाद त्रिवेदी की देखरेख में निर्वाचन हुआ। इस दौरान प्रशांत कुमार सक्सेना को अध्यक्ष चुना गया। राम सिंह राजपूत को ब्लाक मंत्री और संजय कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इस मौके पर संगठन के जिला संयोजक नवीन कुमार गुप्ता, सह संयोजक रामनरेश पाल के अलावा दिनेश रावत, प्रदीप सक्सेना, राजीव तिवारी, कृष्णकांत श्रीवास्तव, बृजमोहन खरे, पंकज बिंदुआ, भारत सिंह यादव, पंकज नगायच व विकास पचौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें