महोबा। शहर के विजय सागर तालाब में 10 मार्च को युवक का शव बरामद होने के मामले में चौकीदार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक के शरीर में रस्सी और पत्थर से बंधा मिला था।
हालांकि अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। तीन दिन तक जिला अस्पताल की मोर्चरी में शव रखा रहा। बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
रविवार को बीजानगर गांव के चौकीदार गनेश ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ युवक की हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।