फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 473 मतदान केंद्रों में 5,66,600 मतदाता करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं। जिले में 473 मतदान केंद्रों के 925 मतदान केंद्रों पर पांच लाख 66 हजार 600 मतदाता मतदान करेंगे। इसको लेकर डीएम सत्येंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही मतदान केंद्रों पर पेयजल, रैंप, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, नेट कनेक्टिविटी, छाया, बाउंड्रीवाल आदि का पांच दिन के अंदर भौतिक सत्यापन कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएम ने बताया कि कलक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। पंचायत चुनाव को लेकर ब्लाकवार जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए। कबरई में 5 जोनल व 25 सेक्टर, चरखारी में 4 जोनल व 17 सेक्टर, पनवाड़ी में 5 जोनल व 19 सेक्टर और जैतपुर में 6 जोनल व 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरिचरन सिंह, डीडीओ आरएस गौतम, पीडी डीएन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें