फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर पीड़िता व परिजनों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। एक गांव की नाबालिग लड़की से गांव के ही दो युवकों ने बुधवार की रात छेड़छाड़ की। विरोध करने पर परिजनों के साथ घर में घुसकर लड़की व उसके परिवार वालों को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित लड़की ने कहा है कि गांव के शरीफ और आदिल उसे काफी दिनों से परेशान कर रहे थे। बुधवार की रात वह शौच के लिए घर से निकली। उसी दौरान रास्ते में आरोपियों ने छेड़छाड़ की। घर लौटकर उसने घटना की जानकारी दी। इस पर उसके पिता ने आरोपियों के घर जाकर शिकायत की। इसके बाद आरोपियों ने अपने परिवार के जुम्मन , रुस्तम, सफी, इस्ताक के साथ उसके घर में घुसकर उसे, उसकी मां, पिता व भाई को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी दीपक पांडेय ने बताया कि मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उधर, इसी थानाक्षेत्र की मनचलों से परेशान नाबालिग लड़की ने गुरुवार को थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी के मुताबिक पीड़ित लड़की की तहरीर पर आरोपी व उसके पिता को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें